Me too
और आज भी कई स्त्रियाँ हैं
जो नही बोलना चाहेंगी
कि किसी ने उन्हें छुआ है
कि किसी ने खिलौना समझ कर खेला है
कि किसी ने शर्मिंदा किया है उन्हें
ज़िन्दगी भर के लिए....
क्योंकि लाड़ की उम्मीद थी जिनसे...
वही हाथ उसे छू रहे थे गलत जगह पर
क्योंकि प्यार किया था जिसे जान से ज़्यादा...
उसी ने छोड़ दिया हवस पूरी होने के बाद
क्योंकि जिसके साथ जन्मों का बंधन बाँधा था...
उसने रोज़ ही बलात्कार किया, उसकी भावनाओं का
किसके खिलाफ आवाज़ उठायेंगी
किसका नाम सरेआम उछालेंगी
जिनके हाथों में पली बढ़ीं,,,, उनका
जिनसे बेहद प्रेम किया,,,,, उनका
या जिसके साथ सात फेरे लिए,,,, उसका
नहीं कर सकतीं ऐसा,
क्योंकि अभी भी बंधी हुई हैं उन रिश्तों से
क्योंकि अभी भी प्रेम है उन सबसे
क्योंकि अभी भी वो #अपने हैं
क्योंकि वो सिर्फ एक स्त्री हैं
दुनिया भर का हलाहल पीकर प्यार बाँटने वाली
एक देवी
#MeToo 😢
Comments
Post a Comment