ठिठोली

 कुछ ऐसा काम कर जाना चाहती हूँ

दोस्तों से ज्यादा दुश्मन कमाना चाहती हूँ

थक गई हूँ झूठी तारीफें सुनकर

सबकी नफ़रतें बाहर लाना चाहती हूँ

मेरे बाद कोई न कहना कि "इंसान अच्छी थी"

#RIP की जगह 😂 रियेक्ट पाना चाहती हूँ

आखिरी हिचकी पे सबकी हँसी छूट जाये

कि मौत भी मैं #लाफ़्टराना चाहती हूँ 💁


जेंडर ही बदल जाते हैं, पीकर अद्धा-पउआ 💁

कोयल गाना #गाता है और किकियाती #रहती कउआ 😷


मैं तुम्हारी वो खराब आदत बनना चाहती हूँ

जिसे तुम हर साल छोड़ने का संकल्प लो

पर कभी छोड़ न पाओ 💁😀


उल्टा जमाना आएगा, कह गए दास कबीर

रांझा आँसू बहायेगा, पी कर लुढ़केगी हीर💁


ग़ालिब ने यह कह कर तोड़ दी माला,

गिनकर क्यों नाम लूँ उसका जो बेहिसाब देता है

आशिको ने ये कहकर छोड़ दी गिनती

गिनकर कैसे इश्क़ करूँ, जब माशूकायें वो बेहिसाब देता है 💁


सारे मजनूँ दार्शनिक हो गए, सारी लैला शादीशुदा

मारे मारे फिर रहे हैं, इश्क़ मुहब्बत और वफ़ा 💁


हम शायरी में अपने दिल की भावनायें निकाल देते हैं

वो आते हैं और उन भावनाओं का अचार डाल देते हैं


ऑनलाइन होकर भी रिप्लाई नही करते है

जाने किससे हिलगे हैं, तोहमत हमपे धरते हैं 💁😏


तेरी बातें सोच सोच कर इतना मुस्कुराती हूँ 🤗

तेरे ख्यालों में खोकर, रोज़ सीढ़ियों से गिर जाती हूं।


कुछ इस तरह वो हमको सताते हैं

नज़र #टेड़ी 🙄👈करके

 #टेडी_बियर_डे मनाते हैं 💁

ए माई, #चॉकलेट दे दे

वो न हो तो गुड़ ही दे दे

टॉफ़ी/च्यवनप्राश/हाजमोला ही दे दे माई

#आगे_बढ़ो_बाबा 🙏🙏


भले ही ज़िन्दगी आपको #विदुषी बनाने पर तुली हो

#विदूषक बने रहना, फायदे में रहोगी 💁


ढाई आखर #हम्म का झेले सो आशिक़ होये


खुद की बेइज़्ज़ती करवाना भी किसी नशे से कम नहीं साहिब

चिकना घड़ा बनना पड़ता है दोस्तों के कमेंट्स झेलने के लिए

Comments

Popular posts from this blog

सावन की खूबसूरती

2 अक्टूबर