क्षणिकाएं
यूँ चुपचाप चले जायेंगे दुनिया से,
उनको खबर तक न होगी
उनका एक आंसू भी ज़ाया हो हमारे लिए,
तो हमको तकलीफ होगी
खुशी मिले जो मेरी बुराइयां करने से
खुश हो लो, तुम्हें इज़ाज़त है
समेट लूँगी ज़माने भर के ताने
तेरी खुशी ही मेरी इबादत है
कंक्रीट ही बना लिया खुद को मैंने
लहज़े में अब बची कहाँ नज़ाकत है
चिकने घड़े सी हो गयी हूँ अब
इतनी नफरतो की हो सी गयी आदत है...
प्रेम किया तो राधा हुई, भक्ति करि तो मीरा
कृष्ण नाम की दौलत मिले, वो मन हो जाये फकीरा
चाय के कप सी ज़िन्दगी,
धुएँ सा उड़ता अक्स तेरा
वो एक घूंट मुहब्बत का,
न बिखरा न जज़्ब हुआ
मेरे आँसुओं में तुम
तुम्हारी बेरुखी में मैं...
शायद दिल में जगह नहीं रही
अब एक दूसरे के... 😔
एक पल का नहीं
एक दिन का नहीं
एक साल का भी नहीं, उम्र भर का वादा है
कैसे टूट सकेगा बोलो
भले साथ थोड़ा कम..
और बिछड़न थोड़ी ज़्यादा है 😊❤️
बरसात हो...
और लिखने का मन न हो कभी।
यूँ भी कट जाती है
बेमन की ज़िन्दगी
उम्मीदें सब पूरी करें, एक राजा के नाम की
सन्यासी जीवन व्यतीत करें, सुध छोड़ आराम की ।
दृग में छिपाए अश्रु भरे, होठो पर स्मित मुस्कान धरे
कौन ही पहचाने यहाँ, ये #मौन_वेदना राम की ।।
हाथों की मेहंदी में रचाऊँ, क्या मैं चंदा चकोर
तेरा नाम रचा लिया, ध्यान रहा न कुछ और ❤️
उन्होंने जो भी चाहा, हमने सब दिया....
एक दिन बोले- "मुझे कंट्रोल पसन्द नहीं"
हमने आज़ाद कर दिया 😊
अपनो को ठोकरों से बचाते हुए...
कभी गिना ही नहीं कितने ज़ख्म लगे
अपने ही गमो पे जब हँसना चाहा...
मुझे अपनी हँसी के मौके भी कम लगे
पूजे जाने का शौक था तो भगवान बन गए
कुछ लोग... जो इंसान तक न बन पाए 💁
उसने अपने प्यार में मुझको इतना महका दिया है
मुझ पागल को एक खूबसूरत Fool बना दिया है
Comments
Post a Comment