चाहत
सुनो,,,
तुम किसी के साथ कितना भी फ़्लर्ट कर लो
और किसी भी हद्द तक कर लो,
लेकिन अपनी वाइफ होने का हक़ किसी को मत देना
वो हक़ सिर्फ और सिर्फ मेरे लिए,,,,
मैं तुम्हारे साथ अपनी ज़िंदगी जीना चाहती हूँ
तुम्हारे साथ छोटी से छोटी खुशियां महसूस करना चाहती हूँ
बरसात में सड़क के किनारे भीगते हुए,,,, गोलगप्पे खाना चाहती हूँ तुम्हारे साथ,
सर्दियों में शाम को कॉफ़ी पीते हुए टीवी देखना चाहती हूँ तुम्हारे साथ,
गर्मियों की रातों में आसमान के सितारे गिनना चाहती हूँ यूं ही तुम्हारे साथ टहलते हुए......
तुम काम से घर आओ और मुझे आवाज़ लगाओ- "अरे सुन रही हो, कहाँ गयीं",
और मैं तुम्हारी आँखों पर हाथ रखकर कहूं- ज़रा पहचानो मुझे 😀 😀
और तुम झट से मुझे बाहो में भर कर घुमा डालो,,,,,,
पूरा दिन काम से थक कर रात को तुम्हारी बाहो में सिमट जाना चाहती हूँ,
और हर सुबह जगाना चाहती हूँ तुम्हे, तुम्हारे माथे पर एक प्यारे से बोसे के साथ,
तुम्हारे साथ हर दुःख शेयर करना चाहती हूँ, तुम्हारा भी और मेरा भी,,,
तुम्हारे तपते माथे पर रात भर ठन्डे पानी की पट्टी रखना चाहती हूँ, बुखार बहुत जल्दी हो जाता है तुम्हे, है ना,,,
तुम्हारा मूड खराब होने पर बेवकूफियों वाली बातो से तुम्हे हँसाना चाहती हूँ,
हाँ, तुमसे खूब लड़ना चाहती हूँ, खूब रूठना चाहती हूँ, और ज़रा से प्यार से मान भी जाना चाहती हूँ....
ये चाहती हूँ,,,,,, वो चाहती हूँ............
मालूम है कि कुछ नही मिलेगा,
फिर भी,,..........,
चाहती हूँ,,,,
क्यों,,,,,,,,, कुछ गलत है क्या !!!!!
मन को तसल्ली देती हूँ कि किसी को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है
HaHaHa ,,,,,, कतई फ़िल्मी डायलॉग ना..............
फिल्म जैसी ही होती काश ज़िन्दगी,,,,
3 घंटे और Happy Ending,,
पर ये तो ज़िन्दगी है ना यार,
बहुत लंबी होती है कसम से,,,
और तुमसे दूर होने के बाद तो और लंबी होती जा रही है,
जैसे इसने कसम खा ली हो कि...........
"जा, तुझे दूसरा जनम भी नही लेने दूँगी उसका होने के लिए,
तू यूं ही तड़पती रह ज़िन्दगी भर" 😢 😢
मुहब्बत,,,,,इबादत सरीखी होती है
उस खुदा की,,,,जो कभी नहीं मिलता
#मानवी
Comments
Post a Comment