राखी
सुना था कहीं पढा था
कि किसी बहन ने भाई की कलाई पे
अपनी साड़ी की चीर बाँधी थी
और भाई ने कितने ही गज साड़ी से बहन की इज़्ज़त राखी थी
शायद वही राखी थी,,,,
अब बाज़ार से आती है महँगी सी राखी
बाँधते हुए नकली हँसी वाली सेल्फी काफी
गिफ्ट्स का लेन देन हो गया है
रक्षा बंधन भी अब fb फेस्टिवल हो गया है
सोशल मीडिया पर ढेरों भाई बहने बनाते हैं
वॉल पर राखी की फोटो लगाकर, 50 लोगों को टैगीयाते हैं
संस्कार का नाम अब स्वैग हो गया है
रक्षा बंधन भी अब fb फेस्टिवल हो गया है
"राखी बाँध दूँगी" अब नई धमकी है
"भाई" बोलकर लड़की आशिको से बचती है
ब्लॉक से ज़्यादा कारगर अस्त्र हो गया है
रक्षा बंधन भी अब fb फेस्टिवल हो गया है
अपने हाथों से राखी बनाना/खरीदना पुरानी बात हुई
ऑनलाइन राखी स्पेशल ऑफर्स की बरसात हुई
भाई बहन का रिश्ता अब डिजिटल हो गया है
रक्षा बंधन भी अब fb फेस्टिवल हो गया है
ससुराल में खटती बहन, नौकरी पे गया भाई
जब एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं
एक दूसरे को ऑनलाइन देखकर ही
आँखों में आँसू भरके मुस्कुराते हैं
दूर रहकर भी पास होने का जरिया हो गया है
रक्षा बंधन भी अब fb फेस्टिवल हो गया है
-विभा
कि किसी बहन ने भाई की कलाई पे
अपनी साड़ी की चीर बाँधी थी
और भाई ने कितने ही गज साड़ी से बहन की इज़्ज़त राखी थी
शायद वही राखी थी,,,,
अब बाज़ार से आती है महँगी सी राखी
बाँधते हुए नकली हँसी वाली सेल्फी काफी
गिफ्ट्स का लेन देन हो गया है
रक्षा बंधन भी अब fb फेस्टिवल हो गया है
सोशल मीडिया पर ढेरों भाई बहने बनाते हैं
वॉल पर राखी की फोटो लगाकर, 50 लोगों को टैगीयाते हैं
संस्कार का नाम अब स्वैग हो गया है
रक्षा बंधन भी अब fb फेस्टिवल हो गया है
"राखी बाँध दूँगी" अब नई धमकी है
"भाई" बोलकर लड़की आशिको से बचती है
ब्लॉक से ज़्यादा कारगर अस्त्र हो गया है
रक्षा बंधन भी अब fb फेस्टिवल हो गया है
अपने हाथों से राखी बनाना/खरीदना पुरानी बात हुई
ऑनलाइन राखी स्पेशल ऑफर्स की बरसात हुई
भाई बहन का रिश्ता अब डिजिटल हो गया है
रक्षा बंधन भी अब fb फेस्टिवल हो गया है
ससुराल में खटती बहन, नौकरी पे गया भाई
जब एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं
एक दूसरे को ऑनलाइन देखकर ही
आँखों में आँसू भरके मुस्कुराते हैं
दूर रहकर भी पास होने का जरिया हो गया है
रक्षा बंधन भी अब fb फेस्टिवल हो गया है
-विभा
Comments
Post a Comment