लक्ष्मी- घर की या तिजोरी की
घर की लक्ष्मी बना कर लाये थे न तुम मुझे
लक्ष्मियाँ होती ही हैं तिजोरी में कैद होने के लिए
उन पर ढेरों पिन लगाई जाती हैं
उनको बाँध के रखा जाता है अल्मारी के कोनों में
सबकी नजरों से दूर,,, छिपा कर
तुमने दीं मुझे,,,,जी भर कर गालियाँ
अभी तक मेरे दिमाग में गड्ड मड्ड होती है
क्यों नहीं बोल पाई पलट कर,,,,
क्या थे ये मेरे संस्कार
या नहीं सीखा कभी अन्याय का प्रतिकार
बरसाए तुमने मेरे गालों पर तमाचे
अभी तक कानों में उनकी आवाज़ें गूँजती है
क्यूँ नहीं उठा पाई पलट कर हाथ,,,,
कस के होठों को भींच लिया
आँसुओं से जिस्म सींच लिया
गिराया था तुमने धक्का देकर, बाँह पकड़कर खींचा था
एक अजन्मी जान,,,मेरे अंदर ही दुनिया त्याग गयी थी
क्यूँ नहीं मैं भी उसके साथ ही चली गयी
क्या ये मेरे और जीने की इच्छा थी
या मेरे भाग्य के दुख पूरे नहीं हुए थे
कभी दुर्गा नहीं बन पाई, जो तुम पर हथियार उठा लेती
कभी काली नहीं बन पाई, जो तुम्हें भस्म कर देती
कभी सरस्वती नहीं बन पाई, जो तुम्हें समझा पाती
बस लक्ष्मी ही बनी रही,,,,,
तुम्हारे घर की नहीं,,,,,,,
तिजोरी की लक्ष्मी,,,,,,
और लक्ष्मियाँ प्रतिकार नहीं करती
बस चली जाती हैं वो घर छोड़कर
जहाँ उनकी कद्र न हो
-विभा

Comments
Post a Comment